रामनगर ( उधम सिंग राठौर ) रामनगर में एक बार फिर कोरोना ने तेजी के साथ दस्तक दी है. अगर पिछले 2 दिनों की बात करें तो 28 से ज्यादा लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इस विषय में जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी डॉ प्रशांत कौशिक ने बताया कि पहले 5 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसमें तीन आईआरबी बैलपड़ाव के जवान सहित एक एलआईयू पुलिस और एक स्कूल का छात्र था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव थी. वही हमारे द्वारा आईआरबी के पुलिसकर्मियों की रैपिड एंटीजन टेस्टिंग की गई थी जिसमें 23 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जिसमें 22 पुलिसकर्मी आईआरबी बैलपड़ाव के हैं और एक नैनीताल कोतवाली का है. वहीं नोडल अधिकारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि हमारे द्वारा क्षेत्र वासियों को सावधान रहने के लिए एहतियात बरतने के लिए कहाँ जा रहा है, साथ ही मास्क पहनने को लेकर भी अब अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा साथ ही मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर चालान जैसी कार्रवाई भी की जाएगी।
Related Posts
मतदान करने आए 65 वर्षीय बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम सलीम खान) किच्छा यहां मतदान करने आए एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की ह्रदय गति रुकने से…
कांग्रेस मंत्री दीपिका आत्रेय ने शहर में जलभराव की समस्या को लेकर मेयर पर साधा निशाना
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – (सुनील शर्मा ) जलभराव एक ऐसी समस्या है जिससे प्रत्येक वर्ष व्यापारी वर्ग को भारी…
पुलिस का नशे के विरुद्ध अभियान जारी, 100 नशीले इंजेक्शन के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद- उधमसिंहनगर द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम, एवं नशे…
