रिसॉर्ट से अपनी मजदूरी लेने गया युवक हुआ लापता

ख़बर शेयर करें -

 

रामनगर-(उधम सिंह राठौर)  रामनगर के ढेला गाँव के जंगल में एक व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मोहम्मद मुस्तकीम के रूप में हुई। मोहम्मद मुस्तकीम 7 अक्टूबर को अपने घर से गाँव ढेला में स्थित एक रिसॉर्ट से अपनी मजदूरी के पैसे लेने गया था। लेकिन वापस घर नहीं लौटा जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। मुस्तकीम को खोजने के लिए पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ ही इलाके के लोगों ने भी संयुक्त रूप से जंगल में खोजबीन की। जिसके बाद लापता व्यक्ति के कपड़े, चप्पल और मोबाइल फोन बरामद हुआ | परिजनों का कहना है कि जिस दिन व्यक्ति लापता हुआ था तब उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा था। लेकिन बाद में फोन का स्विच खुल गया। शव की हालत बहुत बुरी थी वह तीन चार हिस्सों में अलग-अलग कटा हुआ मिला था | जिसको लेकर परिजनों ने मुस्तकीम की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामले में सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम को कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *