काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर, रोटरी क्लब ऑफ़ काशीपुर कॉर्बेट ने रोटरी इंटरनेशनल का 116 वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया. इस अवसर पर सदस्यों ने रोटरी के चिह्न से सज्जित केक काटकर एक बार फिर रोटरी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया. साथ ही कॉर्बेट के अगले वर्ष होने वाले रजत जयंती वर्ष को धूमधाम से मनाने पर विचार किया गया. प्रसिद्ध अंकशास्त्री एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ श्रीमती निशा घई ने अंकशास्त्र पर दिलचस्प जानकारी दी. क्लब की अध्यक्ष रो. सुरुचि सक्सेना ने आगामी योजनाओं के विषय में अवगत कराया. सचिव डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने सदस्यों को जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगाँठ की शुभकामनायें दीं. इस अवसर पर प्रेसीडेंट इलेक्ट ब्रहमेश चन्द्र गुप्ता, चार्डर्ड प्रेसिडेंट अनिल घई, डॉ नरेश मेहरोत्रा, दीपक मेहरोत्रा, राजीव रस्तौगी, बी. एस. सेठी, डॉ. देवेंद्र चंद्रा, अंकुर टंडन, कैलाश सहगल, उमेश टंडन, रो. बीना सहगल, डॉ. इला मेहरोत्रा, मीना गुप्ता, आभा गुप्ता, दीपाली मेहरोत्रा, महेन्दर कौर सेठी, मीरा टंडन आदि सदस्य उपस्थित रहे.
Related Posts
रुद्रपुर मनोज सरकार स्टेडियम में उत्तराखंड के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने स्टेडियम में पहुंचकर अंतर्राष्ट्रीय खेल कार्यक्रम में शिरकत की…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-रुद्रपुरमनोज सरकार स्टेडियम में उत्तराखंड के तमाम जिलों के विद्यालयों से आए बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम कर…
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन…..
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- काशीपुर में आज से गोलू गार्डन के पास आनन्द विहार कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा का कलश…
बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी……
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार- बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन के हरिद्वार पहुंचने पर कोच में चेकिंग के दौरान एक युवक का शव…
