बाजपुर– बारिश के चलते समूचे क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। मूसलाधार वर्षा से क्षेत्र में तीन कच्चे मकान ध्वस्त हो गए। एक मकान की चपेट में आकर दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर तहसीलदार राजेंद्र सनवाल ने राजस्व टीम के साथ मुआयना किया। उन्होंने अधीनस्थों को रिपोर्ट बनाकर भेजने के निर्देश दिए। शुक्रवार देर रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते गांव बरहैनी निवासी ज्ञान सिंह का कच्चा मकान धराशायी हो गया। मलबे में दबकर ज्ञान सिंह और उनकी पत्नी जसवंत कौर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दंपती को बमुश्किल बाहर निकाल कर सीएचसी भेजा। यहां से डॉक्टरों ने सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। इधर गांव विजयरम्पुरा निवासी राजेश और केलाखेड़ा के रतना मडैया निवासी इस्लाम का कच्चा मकान गिर गया। गांव बन्नाखेड़ा की एक कॉलोनी में निकासी नाला बंद करने से जलभराव हो गया। ग्रामीणों ने नाला बंद करने का आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा में तहरीर दी है। इधर, तहसीलदार राजेंद्र सनवाल ने बताया कि बारिश से तीन कच्चे मकानों को क्षति पहुंची है। पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
Related Posts
हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज में मतगड़ना जारी है। हल्द्वानी से इन प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी नगर निगम में भाजपा के गजराज बिष्ट को कांग्रेस के ललित जोशी ने 313 वोटों से…
हल्द्वानी- नरीमन चौराहे से काठगोदाम रेलवे स्टेशन तक थ्री लेन हुई सड़क……..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- नैनीताल और कैंची धाम जाने वाले यात्रियों को नरीमन चौराहे पर जाम से नहीं जूझना पड़ेगा।…
हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संत समाज का महामंथन
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संत समाज का महामंथन हरिद्वार के ज्वालापुर मार्ग स्थित…
