लालकुआं – (नंदन राम आर्य) लालकुआ क्षेत्र में आत्महत्या की प्रवृत्ति चिंता का सबब बनते जा रही हैं, वर्तमान डिजिटलीकरण के इस दौर में विशेषकर युवाओं का आत्महत्या का बढ़ता ग्राफ गंभीर चिंतनीय विषय है यहां देर रात कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन जवाहर नगर निवासी युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है मृतक युवक की तीन बेटियां हैं। उसकी मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते चलें कि शनिवार की रात को वार्ड नंबर तीन निवासी सचिन उम्र 30 वर्ष ने अपने कमरे में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली परिजनों को पता चला तो उनमें कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक सचिन के पिता श्रीपाल नगर पंचायत लालकुआं में सफाई नायक हैं मृतक युवक की तीन मासूम पुत्रियां है युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है इधर बता दें कि एक दिन पूर्व में ही शिवालिक पुरम आवासी कॉलोनी में हाईस्कूल के छात्र ने भी फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। इधर बरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहताश कुमार सागर ने बताया उन्हें सूचना मिली थी एक युवक ने फांसी लगा ली जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है उन्होंने बताया कि युवक काफी नशे में था जिसके चलते उसने यहां कदम उठाया।
Related Posts
मंत्री रेखा आर्य ने समीक्षा बैठक में अंत्योदय योजना के बारे में जानकारी ली और कहा लाभार्थी को ही सब्सिडी का लाभ मिले….
ख़बर शेयर करें -समीक्षा बैठक में अंत्योदय योजना के बारे में मंत्री रेखा आर्य ने कहा लाभार्थी को ही मिले…
प्रेम विवाह से नाराज़ पिता-पुत्र ने बेटी की हत्या दामाद घायल
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर– (एम सलीम खान) नैनीताल जनपद के काठगोदाम थाना क्षेत्र के कालटैक्स में देर शाम हत्या से…
राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी का किया आभार व्यक्त…
ख़बर शेयर करें -केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य में NH-734 खंड…
