लालकुआं – (नन्दन राम आर्य) लालकुआ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने शमशान घाट समीप जंगल से तीन युवकों को दो बंदूकों और एक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया । पकड़े गये आरोपियों के पास से जिंदा कारतूस और खोखे भी बरामद हुए। गिरफ्तार किए गए दो आरोपी बिन्दूखत्ता के रहने वाले हैं जबकि एक पंतनगर की चखफेरी कालोनी का रहने वाला है। वही कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि लालकुआं के क्षेत्रांतर्गत अवैध हथियारो के तस्करी के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हो रही थी जिसपर पुलिस ने शमशान घाट समीप जंगल के पास से उनके नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान पुलिस को जंगल के पास संदिग्ध व्यक्ति दिखे जिनकी रोककर चैकिंग की गई तो तीन व्यक्तियों के पास से दो देसी बंदूक 12 बोर, 10 जिंदा कारतूस और एक तमंचा सहित 315 बोर बरामद किये गये उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जा रही है
Related Posts
जहरीली शराब कांड प्रकरण में एसएसपी उधमसिंहनगर एक्शन में,अधीनस्थों को दिए सख्त दिशा निर्देश…
ख़बर शेयर करें -उधमसिंहनगर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर महोदय द्वारा हरिद्वार में हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए…
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रुद्रपुर कि 17 जुलाई को मनकामेश्वर मंदिर में हुई मीटिंग…….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुरेश चंद्र शर्मा की संत़ुति पर हमारे महानगर अध्यक्ष रविंद्र शर्मा के द्वारा…
22.20 ग्राम स्मैक के साथ 01 स्मैक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
ख़बर शेयर करें -जसपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर महोदय द्वारा जनपद में बढ़ते नशे की रोकथाम एवं…
