वन उपज की अवैध अभिवहन के विरुद्ध कार्यवाही

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी (जफ़र अंसारी) प्रभागीय वनाधिकारी  श्री संदीप कुमार तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी  गौला श्री ध्रुव सिंह मर्तोलिया के निर्देशन में दिनांक 09 मार्च 2021 को समय 12.10 बजे डौली वन क्षेत्र के गश्ती दल द्वारा बिना रजिस्ट्रेशन नंबर एक ट्रैक्टर ट्राली इंडो फॉर्म को वन उपज रेता लगभग 10 कु का नया प्लाट शान्ति पुरी क्षेत्र से अवैध खनन कर अभिवहन करने में पकड़ लिया। वन उपज रेता का अवैध अभिवहन पाए जाने पर वाहन को अपने कब्जे में लेकर विभागीय संसाधनों से इमली घाट वन परिसर में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया। रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि उक्त वाहन नया प्लाट आरक्षित वन क्षेत्र मिलान से अवैध रूप से रेता खनन कर शान्ति पुरी को ले जा रहा था। प्रकरण की जाँच की जा रही  है। प्राथमिक रुप से IFA 1927 की  सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज  कर वाहन सीज कर दिया गया है। रेंजर अनिल जोशी ने बताया की वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जा रही है।टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी वन दरोगा कुलदीप पांडे दिनेश पंत , मैनेजर सिंह राणा, सामयिक कर्मी प्रेम तिवाड़ीअर्जुन भाकुनी, भूपेंद्र सिंह,बलबीर सिंह, ललित बिष्ट , खीम सिंह , कुंदन सिंह पंडा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *