हरिद्वार (वंदना गुप्ता) हरिद्वार के रोडवेज वर्क शॉप में अचानक खड़ी बस में आग लगने से हड़कंप मच गया आनन फानन में वहां काम कर रहे कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी सूचना पाकर फायर ब्रिगेड तीन गाड़ी मौके पर पहुंची और बस और उसके आस पास लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया बताया जा रहा है कि वर्क शॉप में रिजेक्ट बस की कटिंग का काम चल रहा था उसी दौरान कटिंग से निकली चिंगारी से बस की सीट ने आग पकड़ ली हवा तेज होने के कारण आग ने पूरी बस और आस पास की जगह को अपनी चपेट में ले लिया फायर विभाग के सीएफओ नरेंद्र कुमार का कहना है कि रोडवेज वर्क शॉप पर आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई थी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची आग रोडवेज की पुरानी बस में लगी थी वर्क शॉप में रिजेक्ट बस की कटिंग का काम चल रहा था उसी दौरान कटिंग से निकली चिंगारी से बस मैं आग लगी हमारे द्वारा आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है ओल्ड इंडस्ट्रीइयाल एरिया हरिद्वार में बने रोडवेज बस वर्क शॉप में गाड़ियों की मेंटिनेंस का काम चलता है मगर बावजूद इसके इस वर्क शॉप में फायर संबंधित उपकरण नही है जो विभाग की लापरवाही को उजागर करता है गनीमत रही कि इस आग मैं कोई हताहत नहीं हुआ अब देखना होगा इस आग लगने के बाद रोडवेज बस वर्कशॉप में फायर उपकरण लगाए जाते हैं या नहीं
Related Posts
जनता से किए हर वादे को पूरा करना प्राथमिकता: महापौर विकास शर्मा फाजलपुर महरौला में इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क निर्माण का शिलान्यास
ख़बर शेयर करें -जनता से किए हर वादे को पूरा करना प्राथमिकता: महापौर विकास शर्मा फाजलपुर महरौला में इंटरलॉकिंग टाइल्स…
जैविक इण्डिया अवॉर्ड में उत्तराखंड को लगातार चौथी बार प्रथम पुरस्कार…….
ख़बर शेयर करें -मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार, मंत्री बोले वर्ष 2025 तक जैविक…
आखिकार चुनावी रण में भाजपा से शिव ने मारी बाजी मौजूदा विधायक ठुकराल की टूटी आस
ख़बर शेयर करें -भारतीय जनता पार्टी ने नौ और उम्मीदवारों की सूची की जांरी मौजूदा विधायक राजकुमार ठुकराल की जगह…
