हल्द्वानी– (जफ़र अंसारी) दुग्ध सहकारिताओं में गति प्रदान किये जाने के उद्देश्य से बुधवार को निदेशक डेरी विकास ने विभागीय समीक्षा बैठक कर सरकार को संचालित समस्त योजनाओं से अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादकों को लाभान्वित किये जाने के लिए दुग्ध विकास के समस्त अधिकारियों को निर्देश जारी किये। वानिकी प्रशिक्षण संस्थान हल्द्वानी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में निदेशक डेरी विकास बी.एस. फिरमाल ने विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए दुग्ध सहकारिता में गति प्रदान किये जाने के लिए जिला योजना, दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना, महिला डेरी विकास योजना, पशु चारा अनुदान योजना के अंतर्गत जारी की गयी धनराशि का 15 दिन में उपयोग करने और समस्त अधिकारियों से दुग्ध उत्पादको से समन्वय स्थापित कर क्षेत्र भ्रमण में रहने के दिशा निर्देश दिये । निदेशक डेरी विकास ने किसी भी योजना में धनराशि की आवश्यकता होने पर शीघ्र मांग का प्रस्ताव प्रेषित करे ताकि सम्बन्धित योजना में धनराशि अवमुक्त की जा सके । बैठक में डेरी विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों समेत समस्त जनपदीय सहायक निदेशक उपस्थित रहे ।
Related Posts
सड़क हादसे में घायल फोरेंसिक लेब हेड के पुत्र की मौत…….
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार/रूद्रपुर- बीते दिनों हल्द्वानी में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए रूद्रपुर विधि…
वनभूलपुरा पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद के निर्देशन में जनपद में अपराधो की रोकथाम व नशे…
एस ओ जी को मिली बड़ी सफलता तस्करी को ले जा रहे 190 कछुए किए बरामद
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर (एम सलीम खान) एस ओ जी को मिली बड़ी सफलता तस्करी को ले जा रहे 190…
