कालाढुंगी– (शाकिर हुसैन) शहरी विकास मंत्री और कालाढुंगी विधायक ने कालाढुंगी मण्डल कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर उनकी समस्या सुनी और कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया। भाजपा सरकार में शहरी विकास मंत्री व कालाढुंगी विधायक बंशीधर भगत ने कालाढुंगी पहुचकर मण्डल कार्यकताओं के साथ नगर पंचायत अध्य्क्ष पुष्कर कत्यूरा के निवास पर मंथन बैठक कर उनकी समस्या सुनी वही अनेक समस्याओं का मौके पर ही सम्बंधित विभाग से वार्ता कर समाधान भी किया।व इस दौरान उन्होंने उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ से तैयार रहने को कहा । इस दौरान उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कॉंग्रेस का काम है टांग खिंचाई करना।उन्होंने कहा मात्र भाजपा ही वह पार्टी है जो विकास की बात भी करती है और विकास भी करती है।उन्होंने कहा भाजपा सरकार में पूरे राज्य में चोहमुखी विकास हो रहा है। आने वाले समय मे भी जो विकास कार्य रुके है शीघ्र ही उंनको भी पूरा किया जाएगा।उन्होंने कहा कालाढुंगी विधानसभा की हर छोटी बड़ी समस्या को दूर किया जाएगा।इस दौरान उन्होंने कार्यकताओं से 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कसने को कहा व सरकार की जननीतियो को जन जन तक पहुचाने को कहा।वही उन्होंने कार्यकर्ताओ के बल पर एक बार फिर से राज्य में 60 सीटों से अधिक सीट जीतकर सरकार बनाए जाने की बात कही
Related Posts
वात्सल्य योजना:लाभार्थियों के खातों में पहुंची सहायता राशि,बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया डिजिटल हस्तांतरण…..
ख़बर शेयर करें -देहरादून- यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने…
पुल निर्माण को लेकर रुद्रपुर विधायकशिव अरोड़ा ने किया शिलान्यास….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-आपको बता दें। रुद्रपुर वार्ड नंबर 37 रविंद्र नगर की कल्याणी नहर पर पिछले दिन आई बाढ़…
बहुउद्देशीय शिविर में छः ए.एन.एम को स्वास्थ्य विभाग ने दिए नियुक्ति पत्र…….
ख़बर शेयर करें -अल्मोड़ा- देघाट में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर की अध्यक्षता सल्ट विधायक महेश जीना ने की। शिविर में राजस्व,…
