रुद्रपुर (एम् सलीम खान) (1 दिसंबर से शुरू की जाएगी प्रतियोगिता) रुद्रपुर विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष में आगामी एक से 3 दिसंबर तक रुद्रपुर के गांधी पार्क में उत्तराखंड रेड और उत्तराखंड ग्रीन टीमों के बीच व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा इसके लिए शहर के गांधी पार्क में तैयारियां शुरू कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए डिसेबल स्पोटिंग सोसायटी के सचिव हरीश चौधरी ने बताया कि विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष में दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के सौजन्य एवं सोसाइटी के प्रयासों से 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक रुद्रपुर के गांधी पार्क में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसमें उत्तराखंड रेड और उत्तराखंड ग्रीन टीमों के बीच मुकाबला होगा। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रदेशभर के दिव्यांग खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। वही इस आयोजन में नगर निगम के अलावा कई संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है। टूर्नामेंट को लेकर दिव्यांग खिलाड़ियों में भारी उत्साह है। उन्होंने क्षेत्रीय खेल प्रेमियों से दिव्यांग खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में गांधी पार्क पहुंचने की अपील की है।
Related Posts
महिला कांग्रेस द्वारा खाने के पैकेट बनाकर मेडिकल कॉलेज और डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में मरीजों के तीमारदारों को वितरित किए जाएंगे
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(शादाब हुसैन) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व…
बोंगे शाह बाबा का उर्स शुरू
ख़बर शेयर करें -काशीपुर (सुनील शर्मा) हिन्दू-मुस्लिम एकता की प्रतीक नगर की मशहूर दरगाह हजरत न्याज अली शाह उर्फ़ बाबा…
काशीपुर में पुलिस ने दो चोरों को चोरी के माल के साथ किया गिरफ्तार…
ख़बर शेयर करें -काशीपुर में कोतवाली पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को चोरी की योजना बनाते हुए पकड़ लिया, पुलिस…
