व्यापारियों को राहत, कोरोना की गाइडलाइन के साथ मुख्यमंत्री ने दिया बाज़ार खोलने का आदेश

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर (शम्मी मैहर/शादाब हुसैन) देवभूमि व्यापार मंडल लगातार व्यापारियों की मांग पर मार्केट को करवाने के लिए प्रयास कर रहा था जिस पर कल सरकार द्वारा एसओपी को पुनः संशोधन कर के व्यापारियों के प्रति अपनी सहानुभूति दिखाई और  इलेक्ट्रॉनिक होजरी, कंप्यूटर हार्डवेयर सॉफ्टवेयर, पेंट, सेनेटरी स्टोर, फर्नीचर इत्यादि की दुकानों को राहत दी।

 देवभूमि व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष ने प्रांतीय नेताओं से संपर्क कर व्यापारियों की भावनाओं से अवगत कराया जिस कारण माननीय मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत जी ने बाजार को खोलने का निर्णय लिया।

 विकास शर्मा ने इस कार्य को सफल बनाने के लिए विशेष रुप से प्रदेश के महामंत्री संगठन माननीय अजय जी का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की आवाज को सुनकर तुरंत कार्यवाही करवाने में माननीय अजय जी ने अपना पूर्ण योगदान दिया।

 विकास शर्मा ने व्यापारियों को दी गई राहत के लिए प्रदेश के  माननीय मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी और प्रदेश महामंत्री संगठन अजय जी का आभार व्यक्त किया साथ ही विकास शर्मा ने सभी व्यापारियों से अपील की अभी करोना खत्म नहीं हुआ कम हुआ है, इसलिए सभी व्यापारियों से अनुरोध है मास्क का प्रयोग करें सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें और उचित दूरी बनाए रखें ऐसा ना हो कि हम पुनः इस महामारी को आमंत्रित करें।

 उन्होंने कहा कि देवभूमि व्यापार मंडल सभी व्यापारियों को मास्क सैनिटाइजर और उचित दूरी का स्टीकर उपलब्ध कराएगा उन्होंने कहा कि जल्दी ही प्रशासन से बात करके 18 से 44 वर्ष के व्यापारियों को बिना स्लॉट के वैक्सीनेशन भी कराया जाएगा जिससे इस महामारी को रोकने में कामयाबी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *