गदरपुर। (रिजवान अख्तर) व्यापारियों द्वारा कोविड कर्फ्यू की समय सीमा बढ़ाए जाने के दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठान खोले जाने की मांग को लेकर सोई हुई सरकार को जगाने के लिए थालियां एवं घंटियां बजाकर विरोध प्रदर्शन किया !व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड के नेतृत्व में व्यापारियों ने गुरुद्वारा मार्केट पहुंचकर गाइड लाइन का पालन करने के साथ एक मीटिंग की तत्पश्चात थालियां बजाते हुए गुरुद्वारा से मुख्य बाजार गूलरभोज रोड सकैनिया रोड होते हुए विरोध प्रदर्शन जारी रखा !वहीं कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे खड़े होकर थालियां बजाते हुए उक्त प्रदर्शन में सहयोग किया दीपक बेहड़ का कहना था कि सरकार को कुछ समय के लिए सभी प्रतिष्ठानों को गाइडलाइन का पालन करने के साथ खोलने की अनुमति देनी चाहिए, ताकि छोटे तबके के व्यापारियों मजदूरों एवं अन्य लोगों को राहत मिल सके ! इस मौके पर तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
Related Posts
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर,वोटर चेतना महाअभियान चलाने जा रही है भाजपा ……….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर निर्णायक कदम आगे बढ़ते हुए वोटर चेतना महाअभियान चलाने जा…
पत्नी की गला रेत कर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।….
ख़बर शेयर करें -किच्छा-(एम सलीम खान) बीती दिनांक 23-5 2022 की रात्रि में डायल 112 से थाना पुलभट्टा पर सूचना…
उत्तर प्रदेश युवा उत्सव 2023-24 में मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे युवा कलमकार अमन कुमार….
ख़बर शेयर करें -बागपत- जिले के युवा लेखक अमन कुमार ने फिर एक बार बागपत को नई पहचान दिलाकर जिले…
