व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने किया कोतवाल विजेंद्र शाह को सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर– (वसीम हुसैन) व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में कोतवाल विजेंद्र शाह को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि कोतवाल विजेंद्र शाह का सहयोग व्यापारी वर्ग के लिए सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि कम समय में ही प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह ने लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाने में सफलता हासिल की है | इसके अलावा उन्होंने शहर में कानून व्यवस्था, नशा उन्मूलन कार्यक्रम आदि में भी अपनी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि शाह का सहयोग हमेशा व्यापारी वर्ग याद रखेगा। इस दौरान पूर्व कोतवाल विजेंद्र शाह ने व्यापारी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रुद्रपुर में उन्हें सभी वर्गों से सम्मान मिला है। जिसे वह कभी भुला नहीं पाएंगे। इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर दलीप सिंह पवार ने बड़े पैमाने पर निरीक्षक और उप निरीक्षकों के कार्य में फेरबदल किया था। जिसके तहत रुद्रपुर कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह को अब गदरपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थान पर पुलिस अधिकारी पवन राठौर को रुद्रपुर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इस मौके पर वरिष्ठ व्यापारी नेता सागर छाबड़ा, अनिल रावत, सोनू चावला, मोनू ठाकुर, पारस अरोड़ा, मनीष मुंजाल, विक्की सिडना, आशीष मुंजाल आदि लोग मौजूद थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *