शादी में पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र में बीती रात्रि शादी समारोह में झगड़ा होने पर एक व्यक्ति ने अन्य एक युवक पर पुराने विवाद के चलते अवैध पिस्टल से फायर झोंक दिया। गोली युवक के कान को छूती हुई निकल गई। इसके बाद आरोपी ने दूसरा फायर भी झोंक दिया, लेकिन राउंड फायर न होने से चैंबर में फंस गया। इससे शादी में अफरा तफरी मच गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार लिया है। एसपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में घटना का खुलासा करते हुए एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि मुदित शर्मा निवासी कटोराताल अपनी तीन एंबुलेंस का संचालन करता है। जबकि प्रियांक निवासी कविनगर मुरादाबाद रोड स्थित एक अस्पताल का कर्मी है। दो माह पूर्व अस्पताल में एंबुलेंस को हटाने को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। जिस पर मुदित ने प्रियांक को जान से मारने की धमकी दी थी। करीब 20 दिन पहले दोनों की बरेली में एक शादी में डीजे में डांस के दौरान गाली गलौज और झगड़ा हो गया था। इस पर दोस्तों ने बीच बचाव कर अलग कर दिया था। इसके बाद देर रात्रि रुद्राक्ष गार्डन में शादी के दौरान भी दोनों का डीजे में डांस करते समय झगड़ा हो गया। इस पर फिर लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग कर दिया। जिसके बाद प्रियांक डीजे से हटकर गार्डन के गेट पर आ गया। 15 से 20 मिनट बाद मुदित भी गेट पर आया और उसने प्रियांक के सिर पर कंट्रीमेड अवैध पिस्टल लगाकर फायर कर दिया। गोली प्रियांक के कान को छूकर चली गई। मुदित ने दोबारा फायर किया तो राउंड फायर न होकर चैंबर में फंस गया। जिससे शादी में दहशत फैल गई। इस बीच मुदित अपने दोस्तों के साथ फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की तहरीर आरोपी के खिलाफ जान से मारने की नियत समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी मुदित शर्मा को अवैध पिस्टल 32 बोर तथा तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। वह घटनास्थल से एक खोखा कारतूस बरामद किया है। टीम ने थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी, एसआई राकेश कठायत, महेश चंद्र, प्रदीप कुमार, मनोज देव, कांस्टेबल बलवंत सिंह, उमेश तोमक्याल, विरेंद्र दत्त, महेंद्र न्याल आदि शामिल थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *