काशीपुर-(सुनील शर्मा)शिक्षक सिर्फ हमें पढ़ाते नहीं बल्कि अच्छे बुरे का फर्क भी सिखाते हैं, और पूरे देश का भविष्य शिक्षकों के हाथों में होता है, इसी सोच के साथ ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज में संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस को एक प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया । संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा संस्थान के चेयरमैन संतोष मल्होत्रा, सचिव शिवानी मल्होत्रा, संस्था प्रमुख प्रतिमा सिंह और संस्था के सभी अध्यापक गणों का स्वागत पुष्प वर्षा द्वारा किया गया । मंच का संचालन मानिक और समृद्धि के द्वारा किया गया । उन्होने सभी उपस्थित माननीयों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी । संस्थान के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें तमन्ना, दीक्षा और परिधि ने अपने नृत्य, अविरल ने अपनी सायरी, सुनील, नितिन , दिव्या, प्रेरणा ने अपने नाटक और सिमरन ने अपने विचारों द्वारा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई । चेयरमैन संतोष मल्होत्रा ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रेरणादाई विचारों को रखा और छात्र छात्राओं को गुरु की महिमा को समझते हुए आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी । सचिव शिवानी और संस्था प्रमुख प्रतिमा सिंह ने सभी छात्र छात्राओं को जागरूक होने और समाज के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया। सभी अध्यापकों ने इस भावपूर्ण कार्यक्रम के लिये सभी विद्यार्थियों की प्रशंसा की । कार्यक्रम को सफल बने बनाने में क्षितिज, शुभम, सतीश कांडपाल मुदित और ज्योत्सना का प्रमुख योगदान रहा ।
Related Posts
हल्द्वानी- फूट-फूटकर रोया पति, परिवार टूटने से बचाने के लिए पुलिस के सामने लगाई गुहार…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- बुधवार को एक व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चों के लिए फूट-फूटकर रोया। वह पुलिस से परिवार…
महापौर ने मां ज्वाला जी की यात्रा के लिए श्रद्धाुओं के जत्थे को किया रवाना….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर – सनातन धर्म सभा के बैनरतले 52वीं मां ज्वाला जी की तीर्थ यात्रा के लिए 35…
ग्राउंड जीरो पर हालात का जायजा लेने पहुंचे सीएम धामी, टीमों का बढ़ाया हौसला…..
ख़बर शेयर करें -उत्तरकाशी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना…
