उधम सिंह नगर – (हमारे संवाददाता) सितारगंज किच्छा हाइवे पर बरी गांव के गुरुद्वारा साहिब में 2018-19 में विधायक निधि द्वारा शौचालय का निर्माण करवाया गया।जिसका 2 साल बाद विधायक उद्घाटन करने पहुंचे। किसानों का कहना है कि इससे पहले विधायक कहां थे और भाजपा सरकार किसानों के दमन में लगी हुई है ऐसे में किसान बीजेपी का खुलकर विरोध करेंगे वहीं सितारगंज के भाजपा विधायक सौरभ बहुगुणा को किसान आंदोलन के चलते किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा।भाजपा विधायक सौरभ बहुगुणा के शौचालय का उद्घाटन करने की जानकारी जैसे ही किसानों को हुई बड़ी संख्या में गांव तथा आसपास के क्षेत्रों से किसान गुरुद्वारा साहिब पहुंच गए ।विधायक सौरभ बहुगुणा के विरोध की खबर प्रशासन को मिली तो सुरक्षा की दृष्टि से बडी संख्या में पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।और किसानों को समझने का प्रयास करने लगे।लेकिन किसान भाजपा विधायक को उद्घाटन न करने देने पर अड़े रहे ।और जबरदस्ती उद्घाटन करने पर विरोध स्वरूप शांतिपूर्ण ढंग से काले झंडे दिखाने पर अड़ गए।जिसके बाद विधायक सौरभ बहुगुणा को गुरुद्वारा साहिब में पहुंच माथा टेक कर , शौचालय का उद्घाटन किये बिना वापिस लौटना पड़ा।किसानों का कहना है कि 8 माह से किसान तीन कृषि काले कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉडरों पर आंदोलन कर रहे हैं। और छः सौ से ज्यादा किसानों की शहादत हो चुकी है लेकिन भाजपा सरकार किसानों की बात मानने को तैयार नहीं है।इसलिए अब भाजपा विधायकों का क्षेत्रों में विरोध किया जाएगा।और जब तक कृषि काले कानून सरकार वापिस नही लेती और एमएसपी की गैरंटी नहीं देती है ऐसे ही विरोध जारी रहेगा।
Related Posts
आतंकियों की जयपुर को दहलाने की साजिश पुलिस ने की नाकम,तीन आतंकी सहित, 12 किलो आरडीएक्स बरामद..
ख़बर शेयर करें -आतंकियों को गिरफ्तार करने में राजस्थान पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। बताया जा रहा है…
पेट दर्द की समस्या लेकर अस्पताल आई युवती, मृत भ्रूण को दिया जन्म……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- पेट दर्द की शिकायत लेकर महिला अस्पताल पहुंची 18 वर्षीय युवती ने मृत भ्रूण को जन्म…
देखें वीडियो-ITI गैंग का नया कारनामा आया सामने,MBPG कॉलेज में चली गोलियाँ ओर तलवारें,छात्र ज़ख्मी…..
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी-हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में आज शाम फायरिंग और तलवार चलने की…
