लालकुआँ (जफर अंसारी) लालकुआँ के बिन्दुखत्ता में आज श्रम विभाग ने शिविर का आयोजन किया जिसमे असंगठित क्षेत्र के कर्मकारो के लिये चलाई गई प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना सहित श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं कि जानकारियां दी गई।इस दौरान सहायक श्रम आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार कि महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया है जिसमे असंगठित क्षेत्र के कर्मकार जैसे कि बिना पीएफ प्राप्त करने वाले और जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये से कम है वो सभी इस योजना के तहत अपना पंजीकरण करा सकते है साथ ही उनकी आयु 18 से 40 वर्ष होना अनिवार्य है वही उनको 60 वर्ष कि आयु होने तक एक अंशदान के रूप मे राशि देनी होगी उतनी ही राशि सरकार द्वारा इस योजना में जमा की जायेगी जिसका लाभ 60 वर्ष कि आयु होने के बाद प्राप्त किया जा सकता है ।
Related Posts
आंचल ने मनाया राष्ट्रीय दुग्ध दिवस……
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ द्वारा 26 नवम्बर डॉ0 वर्गीस कुरियन के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय…
उत्तराखंड सरकार का बड़ा एक्शन, अब देवभूमि में धर्म की आड़ में ठगी करने वालों की खैर नहीं! , मुख्यमंत्री धामी ने छेड़ा ‘ऑपरेशन कालनेमि’
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड सरकार का बड़ा एक्शन, अब देवभूमि में धर्म की आड़ में ठगी करने वालों की खैर…
रेस्टोरेंट की सीढ़ी को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ हंगामा
ख़बर शेयर करें – रुद्रपुर – (शादाब हुसैन) रुद्रपुर में एक रेस्टोरेंट के मालिक द्वारा जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र लिखा…
