सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज में की गयी कोविड जांच

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – (सुनील शर्मा) एलडी भट्ट हॉस्पिटल की टीम ने बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज में छात्र-छात्राओं, फैकल्टी, स्टाफ और समस्त कर्मचारियों की आर.टी.पी.सी. आर टेस्टिंग की | सैंपल जांच के लिए लेबोरेटरी भेज दिए गये है | जिसकी रिपोर्ट 2 दिन के अंदर आएगी। डॉक्टर अमरजीत साहनी काशीपुर नोडल अधिकारी के निर्देशानुसार एल डी भट्ट की टीम महफूज आलम, राजीव कुमार, राजेश यादव और लोकेश ने टेस्टिंग कार्य संपूर्ण कर संस्था की प्रबंध समिति और निदेशक डॉक्टर केवल कुमार प्राचार्य लॉ,  डॉक्टर रंगनाथ सिंह प्राचार्य, डॉ निमिषा अग्रवाल, निदेशक (प्रशासन) पीके बक्शी ने डॉ सचिन गुप्ता, डॉक्टर अंजली अग्रवाल, अवनीश पांडे, सुधीर दुबे, सिमरन , शिप्रा गोयल, अशोक सागर ,रजिस्टार विशाल शर्मा व दीपक गुप्ता का धन्यवाद दिया |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *