सम्मोहन कर युवक से ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार (वन्दना गुप्ता )हरिद्वार बहादराबाद थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी सम्मोहित कर ठगी करने वाले ठग गिरोह के 3 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया इन आरोपियों ने 11 तारीख को बहादराबाद के बोंगला निवासी संदीप को सम्मोहित कर 10 हजार रुपए और मोबाइल फोन की ठगी काली माता मन्दिर तिराहे के बाहर स्थित एटीएम पर की थी जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और इनके पास से ठगी के रुपए और मोबाइल फोन के साथ बाइक भी बरामद की गयी

हरिद्वार एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्ण राजेश एस का कहना है कि 11 तारीख को बहादराबाद के बोंगला निवासी संदीप द्वारा तहरीर दी गई थी उनके द्वारा उनके द्वारा बताया गया था कि वह एटीएम से पैसे निकालकर आ रहे थे तो तीन लोगों द्वारा उनको सम्मोहित करके दस हजार और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए इस मामले में हमारे द्वारा 420 में मुकदमा दर्ज किया गया हमारे द्वारा आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था आज हमें सफलता हाथ लगी इसमें जो तीन लोग शामिल थे उनको गिरफ्तार कर लिया गया है इनके पास से छे हजार रुपए और फोन बरामद कर लिया गया है और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी कब्जे में लिया गया है आरोपियों के नाम है जाफर आरिफ अयूब यह कलियर क्षेत्र के रहने वाले हैं इनको हमारे द्वारा न्यायालय के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया वही सम्मोहन कर सिडकुल थाने में भी ऐसी ही घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को भी एसएसपी जल्द पकड़ने की बात कर रहे हैं इस घटना का खुलासा करने वाली टीम को मेरे द्वारा ढाई हजार का इनाम दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *