हल्द्वानी (जफर अंसारी) कोरोना काल में करोड़ों रुपए का नुकसान झेल रहे जिला पंचायत को पटरी में लाने की कवायद शुरू हो गई है। सर्किट हाउस में आज जिला पंचायत की बोर्ड बैठक हुई, जिसमें जिला पंचायत सदस्यों ने विकास कार्य को लेकर कई प्रस्ताव रखे, साथ ही जिला पंचायत सदस्यों ने अधिकारियों पर फोन न उठाने का भी आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि कई बार क्षेत्र के कार्यों के लिए अधिकारियों को फोन किया जाता है तो ना ही वह फोन उठाते हैं और ना ही विकास कार्यों में अपनी रुचि दिखाते हैं, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने बताया कि कोरोना काल मे जिला पंचायत को मिलने वाला बजट न सिर्फ जिलाधिकारी को दिया गया बल्कि आमदनी के सारे रास्ते भी बंद हो गए थे, अब जिला पंचायत की व्यवस्था को पटरी में लाने का प्रयास किया जा रहा है धीरे-धीरे जिले के हाट बाजार खोलने की तैयारी की जा रही है, इसके साथ ही होटल सहित अन्य व्यवसायिक संस्थान जहां से जिला पंचायत टैक्स वसूलता था उसे भी छूट दी गई थी लेकिन अब करोड़ों रुपए के नुकसान के बाद व्यवस्था को पटरी में लाने का प्रयास किया जा रहा है।
Related Posts
बेस चिकित्साल्य बाजार बैंक के ग्राहकों को बांटे पौधे और दुकानदार ने किया वृक्षारोपण
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीताबपुर स्थित उत्कर्ष स्माल फाइनेंस…
22.25 ग्राम स्मैक के साथ 01 व्यक्ति को एसओजी ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(एम् सलीम खान) पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के द्वारा जनपद में बढ़ रहे…
महाविद्यालय में वीर बाल दिवस का आयोजन…….
ख़बर शेयर करें -26 दिसंबर 2024 को भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा वीर…
