काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर के कटोरा ताल पुलिस चैकी में बीते दिनों आईपीसी की धारा 379 में अज्ञात लोगो के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसकी विवेचना करते हुए चैकी प्रभारी कटोरा ताल ने आरोपी राजू पुत्र महेश निवासी पूछड़ी जोगीपुरा रोड थाना रामनगर को मय चोरी की गई साइकिल के साथ पोस्टमार्टम हाउस तिराहे काशीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने पर उसकी निषानदेही पर इसके अलावा सात और साइकिलें ईदगाह के पास से बरामद की गयी। वहीं अन्य साइकिल बरामद होने पर उसके खिलाफ धारां 411 में भी कार्रवाई कर उससे बरामद साइकिल के स्वामियों के बारे में जानकारी ली गयी। वहीं आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है।
Related Posts
सिने आइज़ इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के गीत “तू आ जाना” का पोस्टर लॉन्च
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-सिने आइज़ इंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के गीत “तू आ जाना” का पोस्टर हलद्वानी के एक होटल में लॉन्च…
शिक्षक दिवस को एक प्रेरणा रूप में मनाया गया।
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा)शिक्षक सिर्फ हमें पढ़ाते नहीं बल्कि अच्छे बुरे का फर्क भी सिखाते हैं, और पूरे देश…
हल्द्वानी- चौकीदार को आई झपकी और तस्कर चंदन का पेड़ काट ले गए……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- हल्द्वानी कोतवाली से चंद कदम दूर हल्द्वानी फर्नीचर मार्ट के परिसर से तस्कर चंदन का पेड़…
