हल्द्वानी (जफर अंसारी) भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर हल्द्वानी उनके आवास लाया गया। जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए भाजपा कार्यालय में रखा गया, जहां मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अजय भट्ट सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही भाजपा का ध्वज लपेटकर उन्हें श्रद्धांजलि दी, साथ ही उनके साथ बिताई गयी यादों को साझा किया, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उनके निधन से भाजपा के साथ ही पूरे प्रदेश को एक बड़ी क्षति हुई है जिसकी भरपाई होना नामुमकिन है, उन्होंने लंबे समय तक बची सिंह रावत के साथ काम किया जब बच्ची सिंह रावत प्रदेश अध्यक्ष थे तो तब तीरथ सिंह रावत खुद महामंत्री थे लिहाजा उन्होंने बताया कि उन्होंने बची सिंह रावत को आम जन सामान्य के साथ कैसे अपने आप को जोड़ते हैं यह सरल सुगम और सरल तम स्वभाव की एक प्रतिमा के रूप में देखा और वह हम सबके बीच में नहीं हैं लेकिन उनकी याद हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगी
Related Posts
बुलडोजर चलने की दहशत से चंद मिनटों में बिल से बाहर आ गया बदमाश….
ख़बर शेयर करें – काशीपुर-(सुनील शर्मा) बीती 09:05/2022 की रात्रि 11.30 बजे फोन द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम केसरी…
नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी में चलाया गया जागरूकता अभियान
ख़बर शेयर करें -सुल्तानपुर पट्टी – (सुनील शर्मा) विधानसभा बाजपुर के नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी में उत्तराखंड महिला आयोग की …
हाईकोर्ट निर्माण को लेकर हल्द्वानी में गौलापार के आसपास का क्षेत्र फ्रीज जोन घोषित, अधिसूचना जारी…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- हल्द्वानी में हाईकोर्ट निर्माण के चलते गौला नदी के आसपास का क्षेत्र फ्रीज जोन घोषित कर…
