रुद्रपुर (एम सलीम खान) सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में 4 सूत्रीय मांगों के लिए विद्यार्थी परिषद ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। स्नातक प्रथम वर्ष में सीटों की व्रद्धि, M.Sc जंतु विज्ञान वनस्पति विज्ञान गणित की कक्षाएं इसी सत्र से प्रारंभ करने, सांध्यकालीन कक्षाएं प्रारम्भ करने जिससे कि सभी छात्र छत्राओं को प्रवेश मिल सके, इन सभी मांगो के लिए रात भर भी कार्यकर्ता धरनास्थल पर डटे रहे। छात्र नेता चंदन भट्ट ने कहा है की स्नातक प्रथम वर्ष की सीट वृद्धि के लिए हम निरंतर संघर्षरत है और स्नातक स्तर पर सीट वृद्धि ना होने पर हमें अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ करने पर मजबूर होना पड़ा और जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं तब तक हम आंदोलनरत रहेंगे उन्होंने कहा है कि अभी तक तो हम शांति शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। यदि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम इससे उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान रचित सिंह, राहुल गुप्ता, सौरभ राठौर, विपिन पाण्डेय, आकाश बठला,पुनीत सिंह ,कमलेश, कैलाश, दिपांकर, अभिजीत गंगवार, सुदीप, सौरभ गंगवार, बिचित्तर सिंह, प्रकाश दास, आलोक यादव आदि उपस्थित रहे तथा छात्रों के समर्थन में पूर्व छात्र नेता योगेश वर्मा, पूर्व महासंघ सचिव सौरभ शर्मा, पूर्व महासंघ उप सचिव देवेश कुमार आदि ने पहुंच कर समर्थन दिया।
Related Posts
हल्द्वानी-17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के तहत बीजेपी द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन….
हल्द्वानी- भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जहाँ पूरे देश मे…
प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण।छोटे व्यापारियों ने कहा पक्षपात कर रही है नगर पंचायत।..
छोटे व्यापारियों ने कहा पक्षपात कर रही है नगर पंचायत। बाजार में घूमकर सड़क पर बैठे छोटे व्यापारियों को हटाया…
कोविड गाइडलाइन के बीच रात्रि रवाना होगा मां बाल सुंदरी का डोला
काशीपुर (सुनील शर्मा) देशभर में तेजी से फैल रहे कोरोना की दूसरी लहर के बीच मां बाल सुंदरी देवी का…
