लालकुआं (जफर अंसारी) सुरक्षा को लेकर सी पी पी मिल प्रबन्धन ने बिना मास्क के ही राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया अधिकांश अधिकारियों के मुंह पर मास्क तक नहीं लगा था जहां एक दर्जन से अधिक अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए थे आपको बता दें कोरोना महामारी को लेकर सरकार के द्वारा समय-समय पर जागरूक करने के उद्देश्य से सावधानी बरतने के साथ ही अभी भी मास्क का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए हैं इसके बावजूद सरकारी नियमों को धता बताते हुए बिना मास्क के सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में 50 वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है इसके साथ ही सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए बड़ी-बड़ी बातें मंच पर की गई लेकिन अधिकांश अधिकारियों के मुंह पर मास्क का प्रयोग तक नही किया गया जिससे उनकी सुरक्षा को देखते हुए दिए गए अपने संबोधन को कितना सजग रूप दिया गया होगाऔर इस सुरक्षा सप्ताह के मायने क्या होंगे इसका अंदाजा खुद लगाया जा सकता हैं इस दौरान शपथ दिलाते हुए भविष्य को सुरक्षित रखने हेतु बगैर मास्क के जागरूक किया गया इस दौरान अनिल सेतिया, सुभाष शर्मा, योगेन्द्र वार्ष्णेय, ए के मिश्रा, हेमेंद्र राठौर,नरेश चंद्रा, रवि प्रताप, सतीश वर्मा, सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे ।
Related Posts
प्रशासन व व्यापारियों की बैठक में व्यापिरियो के पुर्नवास के लिये शिवनगर स्थित रिक्त भूखण्ड पर बनी सहमति…….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर-विगत दिनों अतिक्रमण की जद में आये लोहिया मार्किट ओर समोसा मार्किट व्यापारियों ने आज विधायक शिव…
(हल्द्वानी) ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा, भाई ने ही दिया हत्या को अन्जाम…..
ख़बर शेयर करें -बदले की भावना व शक बना हत्या का कारण, धारदार हथियार से की थी हत्या घटना का…
हनुमान ने उजाड़ी अशोक वाटिका, अक्षय कुमार का किया वध……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- श्री शिव नाटक क्लब द्वारा आयोजित प्रभु श्री राम जी की लीला के मंचन के दसवें…
