हल्द्वानी– (जफर अंसारी) दिवंगत नेता इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि देने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और हरक सिंह रावत भी हल्द्वानी पहुंचे। इंदिरा हृदयेश के निधन पर शोक जताते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा की उनकी आकस्मिक मृत्यु पूरे उत्तराखंड के लिए बहुत बड़ा नुकसान है क्योंकि 40 साल से ज्यादा का उनका राजनैतिक कैरियर रहा और इस दौरान उन्होंने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम किया, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा की इंदिरा हृदयेश को हमेशा उन्होंने अपनी बड़ी दीदी के समान माना उन्होंने कहा कि जो महिलाएं राजनीति में आना चाहती थी इंदिरा हृदेश उनके लिए रोल मॉडल थी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि इंदिरा हृदयेश हमेशा हर काम में सहयोग किया करती थी और उनके अनुभवों से हर नेता को कुछ ना कुछ सीख लेने की जरूरत है।
Related Posts
मित्रता व सेवा कु भाव दगड़ी सुरक्षा कु फर्ज भी निभोणी च पौड़ी पुलिस……
ख़बर शेयर करें -अकेला रैण वाला बुजुर्गों का घौर जै जै कि पुछणी च कुशलछेम…. पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया…
घरों से आभूषण आदि चोरी के 03 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।…
ख़बर शेयर करें -दिनेशपुर-(एम सलीम खान) यहा घरो में घटित हुई चोरी / नकबजनी के सम्बन्ध में थाना दिनेशपुर पर…
डीएम पंत ने किसानों को केसीसी के लाभ प्रदान करने हेतु संबंधित अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर-(एम् सलीम खान) जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने देर सांय किसानों को केसीसी के लाभ प्रदान करने…
