हल्द्वानी – (जफर अंसारी) कुमाऊँ के सबसे बड़े सुशीला तिवारी अस्पताल में एक बार फिर से जूनियर डॉक्टरों के द्वारा मरीज के तीमारदारों के साथ बदसलूकी किये जाने का मामला सामने आया है। देर रात अस्पताल में जमकर हंगामा और मारपीट हुई जिसके बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है, दरअसल हल्द्वानी के धानमिल में रहने वाले योगेश अपने पिता का इलाज कराने अस्पताल आये थे जहां जूनियर डॉक्टरों ने उनके साथ जमकर मारपीट औऱ बदसलूकी की, मारपीट में मरीज के परिजनों को काफी चोट आई है। जिनको बेस हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाया गया है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा हालात को काबू में किया गया। सुशीला तिवारी अस्पताल के एमएस का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है, यदि घटना सही पाई गयी तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, सीसीटीवी फुटेज काफी हद तक तस्वीर साफ कर देगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों का मेडिकल कराया गया है, सीसीटीवी के आधार पर जिसकी गलती होगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य ने किया केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- हल्द्वानी क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एंव उत्तराखण्ड पेयजल अनुश्रवण उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य…
उदय भारत सिविल सोसाइटी ने ईमैक की मस्ती की पाठशाला के बच्चों के साथ मनाया नववर्ष……
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार- नव वर्ष के उपलक्ष्य पर उदय भारत सिविल सोसाइटी के पदाधिकारीयों ने नमामि गंगे घाट पर …
राज्य सरकार ने बिन्दुखत्ता क्षेत्र के 10 स्कूलों को दी इंटर की मान्यता……..
ख़बर शेयर करें -लालकुआँ- लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत बिन्दुखत्ता में पिछले लंबे समय से मान्यता की रहा देख रहे…
