लालकुआ (जफर अंसारी) सूबे के पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की दिशा में प्रयास करने के साथ-साथ बिंदुखत्ता में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिय यहां बिन्दुखत्ता के संजय नगर द्वितीय स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में पहुंचे उत्तराखंड के पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि 80 हजार आबादी वाला क्षेत्र होने और सालों के लंबे संघर्ष के बावजूद भी बिंदुखत्ता आज तक राजस्व गांव नहीं बन पाया। मौजूदा सरकार इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए राजस्व गांव के लिए केंद्र पर दबाव बनायेंगी उन्होंने बिंदुखत्ता में फिलहाल पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से 10 सौर ऊर्जा जनित पंप देने का भी आश्वासन दिया। चुफाल के पहली बार बिंदुखत्ता पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर क्षेत्र के समाजसेवियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री चुफाल को ज्ञापन सौपे। पर जिस पर उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Related Posts
ट्रिपल इंजन की सरकार में ही सबके हित सुरक्षितः विकास शर्मा……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने नगर निगम के वार्ड नंबर 33 में पार्षद प्रत्याशी सुशील…
संत निरंकारी मिशन द्वारा भारत के 14 पर्वतीय स्थानों पर विश्व पर्यावरण दिवस का किया गया आयोजन….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-5 जून 2022: विश्व पर्यावरण दिवस में भागीदारी लेने हेतु संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन संत निरंकारी मिशन…
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती रो पड़ी अपनी गुरु बहन सुभद्रा मां की पार्थिव देह को देखकर|
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) देर शाम 7:30 बजे के करीब पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती रामकृष्ण मिशन अस्पताल…
