रुद्रपुर-( शादाब हुसैन) शहर की मॉडल कॉलोनी में एक युवती ने चार मंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका रुद्रपुर के एक होटल के स्पा सेंटर में काम करती थी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस को घटनास्थल पर शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं, जिसमें युवती की मौत का राज छिपा हो सकता है। पुलिस ने मृतका की सहेली को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एसएसपी और एसपी सिटी मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। जानकारी के अनुसार मूल रूप से केथलमानवी सोनापति मणिपुर की रहने वाली किमिनिनिग सिंगसिथ उर्फ मैरी (25 वर्ष) रुद्रपुर के एक होटल के स्पा सेंटर में काम करती थी। वह इंदिरा कालोनी में किराए पर रह रही थी। बताया जा है कि दूसरे स्पा सेंटर में काम करने वाली मिजोरम की सिल्विया मॉडल कॉलोनी रहती है। शनिवार शाम को मैरी अपनी सहेली सिल्विया के मॉडल कॉलोनी स्थित मकान में आई। अपनी दोस्त सिल्विया के घर मॉडल कॉलोनी आने के बाद शाम साढ़े सात बजे मैरी ने खाना खाने की बात कही। दोस्त द्वारा खाना बनाने के जब मैरी को बुलाया। तो सामने वाले कमरे का अंदर से दरवाजा बंद था। काफी देर बाद जब दोस्त को संदेह हुआ तो वह नीचे की ओर भागी। तो देखा कि मैरी का खून से लतपथ शव तीसरी मंजिल से तीस फिट नीचे पड़ा हुआ था। जिसे देखकर उसकी सहेली के होश उड़ गए । जिस पर सिल्विया ने मकान मालिक को बुलाकर घटना की जानकारी दी। एंबुलेंस 108 की मदद से रात सवा नौ बजे मैरी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया। इसके साथ ही मृतका की दोस्त को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है युवतियों के कमरे से शराब की खाली बोतलें भी मिली हैं। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। हालांकि घटनास्थल पर मिले तथ्य कुछ और इशारा कर रहे हैं।
Related Posts
पौड़ी पुलिस पहुंची एकल बुजुर्गों के द्वार, कुशलक्षेम जानकर बने बुढापे का सहारा, सेवा सुरक्षा का दिया भरोसा……
पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा जनपद पौड़ी के समस्त थाना प्रभारियों को पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय…
नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा,, मोके से हुआ फरार |
हरिद्वार (वंदना गुप्ता) धर्मनगरी हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब क्षेत्र के रहने वाले…
आखिर कैसे पार लगेगी बेहड की नैया अपने ही हुए विरोधी..
पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पनेरु ने की निर्दलीय चुनाव लडने की घोषणा संजीव भी बन रहे हैं बेहड की राह…
