स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस पार्टी ने किया उनकी प्रतिमा को नमन

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम सलीम खान)  रुद्रपुर महानगर कांग्रेस कमेटी ने आयरन लेडी के नाम से प्रसिद्ध पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर गांधी पार्क स्थित, उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन किया | इस दौरान महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, जिसको देश कभी नहीं भुला सकता | उन्होंने हमेशा देश को विकास के रास्ते पर ले जाने का कार्य किया और हमेशा देश की एकता, अखंडता और खुशहाली के लिए काम किया | इंदिरा गांधी ने सभी बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर छोटे गांव के बैंकों से जोड़कर किसानों के उत्थान के लिए देश को विकास के रास्ते पर ले जाने का कार्य किया | स्वर्गीय गांधी के कार्यकाल में 1971 में आधुनिक हथियारों से लैस भारतीय सेना ने पूर्वी पाकिस्तान को आजाद करा कर एक अलग बांग्लादेश का निर्माण किया | उन्होंने अपने कड़े फैसलों और दृढ़ विश्वास से भारत को दुनिया के पटल पर मजबूत पहचान दिलाई | इस मौके पर पर्यावरण मित्र और समाजसेवी सरदार मनमोहन सिंह को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया | तनेजा ने कहा कि लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल हमारे देश के पहले गृहमंत्री थे, उन्होंने देश को एक धागे में पिरोने का काम किया और देश मे अलग-अलग जाति धर्मो और हिस्सों को जोड़कर एक मजबूत देश के निर्माण में अपना योगदान दिया | कांग्रेस पार्टी इन दोनों महापुरुषों को नमन करती है और बताये मार्गो पर चलने का संकल्प करती है |

इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, पूर्व दर्जा मंत्री हरीश बावरा, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पंत, महामंत्री विजय अरोरा, राजीव कामरा, वरिष्ठ नेता दिलीप अधिकारी, एनएसयूआई के अध्यक्ष चेतन भट्ट, वरिष्ठ नेता साजिद खान, पार्षद राजेश कुमार, रमेश कालरा, उमा सरकार, इमरान अंसारी, विशाल, सौरव भंवरा, संजय गुप्ता, उमर अली, सपना रानी, युवा अध्यक्ष प्रकाश, अधिकारी संजय भाई, फरमान सिद्धकी, सागर शर्मा, रंजीत तिवारी, उमाशंकर अबरार अहमद, बाबू विश्वकर्मा नंद, शेखर गांगुली, पार्षद सचिन मुंजाल श्याम, मंडल संजीव रस्तोगी, परितोष बाईन, हरिदास मंडल नितिन कुमार, रविंद्र गुप्ता, रामप्रसाद अमर सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *