हरिद्वार (वंदना गुप्ता) हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र के मनसा देवी हिल बाईपास पर हनुमान मंदिर परिसर के कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से हड़कंप मच गया स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया मृतक की पहचान देवेंद्र शर्मा उर्फ शिवा के रूप में हुई जो मंदिर के स्वामी और अधिवक्ता थे पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है मनसा देवी हिल बाईपास पर हनुमान मंदिर परिसर में देवेंद्र शर्मा उर्फ शिवा का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने पर हरिद्वार सीओ सिटी अभय सिंह का कहना है कि मनसा देवी हिल बाईपास पर हनुमान जी के मंदिर के बराबर में एक कमरा है उसमें देवेंद्र शर्मा उर्फ शिवा जो पेशे से अधिवक्ता है और यहीं पर रहते थे उनका शव मिला है पुलिस को स्थानीय निवासियों द्वारा सूचना दी गई थी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इनका कहना है कि शव पर किसी तरह के निशान नहीं मिले हैं परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई है पुलिस इस मामले में जांच कर रही है मृतक लंबे समय से अपने इसी मंदिर में रहा करता था बताया जा रहा है कि कुछ लोग हर रोज शाम के समय मृतक से मिलने आया करते थे अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिसमें इस बात का खुलासा होगा कि मौत का कारण आखिर क्या रहा यदि रिपोर्ट किसी घटना पर की और इशारा करती है तो पुलिस की जांच हत्या के एंगल से भी की जाएगी
Related Posts
हल्द्वानी- हाईकोर्ट से हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड मलिक को राहत, 2.68 करोड़ के वसूली नोटिस पर लगाई रोक……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को नगर निगम की ओर से भेजे 2.68 करोड़ के…
प्रदेश में गहराया बिजली संकट अधिकारियों के पास नहीं है कोई समाधान…
ख़बर शेयर करें -ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ सीएम धामी ने की बैठक सुनाई खरी-खोटी सीएम धामी बोलें आधी…
बाजपुर में कैबिनेट मंत्री ने किया सुरक्षा किट का वितरण,कोरोना की गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां
ख़बर शेयर करें – बाजपुर (जफर अंसारी) बाजपुर में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने आशा और आंगनबाड़ी वर्कर्स को सुरक्षा…
