स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन,, सैनिटाइजर मास्क को भी किया गया निर्देशित

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर (सुनील शर्मा) बीते 18 जनवरी से 17 फरवरी तक चल रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत काशीपुर में एआरटीओ काशीपुर के द्वारा स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का के आयोजन किया गया।स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम मुरादाबाद रोड स्थित आरटीओ चेक पोस्ट पर एआरटीओ के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में वाहन के चालको का चिकित्सकों के द्वारा ब्लड प्रेशर एवं नेत्र परीक्षण की जांच का आयोजन किया गया, साथ ही परीक्षण के बाद जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए।आपको बताते चलें कि बीते माह 18 जनवरी से 17 फरवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज काशीपुर मुरादाबाद रोड स्थित अनाज मंडी के सामने एआरटीओ चेक पोस्ट पर एआरटीओ असित कुमार झा के नेतृत्व में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें वाहन चालकों के ब्लड प्रेशर एवं नेत्र परीक्षण का आयोजन किया गया वही एआरटीओ असित कुमार झा ने बताया 18 जनवरी से 17 फरवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते चालको का निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है इस दृष्टि से स्वास्थ्य और डिवीजन सही होना अति आवश्यक है अगर चालको का स्वास्थ्य ठीक होता है तो वाहन को चलाने में सही रहता है तो सड़क दुर्घटना में कमी आती है स्वास्थ्य परीक्षण के बाद वाहन चालकों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए और सैनिटाइजर मास्क को भी निर्देशित किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *