हल्दूचौड़ – (जफर अंसारी) लालकुआं के विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने बताया कि शासन ने लोक निर्माण की डामर सड़क व पुनः निर्माण सुधारीकरण की कुल 7 योजनाओं पर 4 करोड़ 61 लाख रूपये स्वीकृत किये | ये सभी योजनाएं गौलापार क्षेत्र की है।इसी क्रम में हल्दूचौड़ एन.एच रेलवे क्रासिंग से डूंगरपुर पंचायत घर तक एवं बबूर गुमटी बच्चीधर्मा से जी. जी. आई. सी. दौलिया मार्ग तक सुधारीकरण व पुनः निर्माण की 96 लाख 69 हजार रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की । इसकी अधिसूचना जारी हो गई है।इसके अलावा मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार 200 शौचालय निर्माण की अधिसूचना भी जारी हो गई है। इसके लिए पचास लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त हुई है। विधायक ने इसके लिए सीएम का आभार जताया है जबकि विधानसभा क्षेत्र की जनता को बधाई दी।
Related Posts
,धूमधाम के साथ मनाई गई वाल्मीकि जयंती, निकली शोभायात्रा।
ख़बर शेयर करें -लालकुआँ- लालकुआँ नगर में महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। वाल्मीकि समुदाय के लोगों…
मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम प्रशिक्षण शिविर 2021 का किया गया। आयोजन
ख़बर शेयर करें – काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर के मानपुर रोड स्थित उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज प्रेक्षागृह में { मेरा…
भाईचारा एकता मंच के सभी सदस्य मेरा परिवार- के पी गंगवार
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर– (शादाब हुसैन) पाम ग्रीन डिब्दीबा में भाईचारा एकता मंच की बैठक में पहुंचे संगठन के केंद्रीय…
