काशीपुर (सनील शर्मा) पुलिस ने हजारों की स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक का चालान कर न्यायलय में पेश कर दिया है। दरअसल एसएसपी ऊधम सिंह नगर ने बढ़ते नशे की रोकथाम और इससे जुड़े लोगों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रहे है। इसी के तहत काशीपुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला थाना साबिक के रहने वाले मंसूर अली पुत्र महबूब अली को 7.30 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। मंसूर अली नामक युवक के पास से बरामद स्मैक की कीमत 50 हजार रुपये आंकी गयी है। युवक को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, उपनिरीक्षक गणेश भट्ट, कॉन्स्टेबल सुनील तोमर, दिनेश कुमार, दीवान सिंह, कुशल सिंह, सुरेंद्र सिंह और महिला कॉन्स्टेबल ऋचा शामिल रहे।
Related Posts
सिद्दीकी ने बोला ओवैसी पर हमला कहा देश को बांटने का काम रहें ओवैसी
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) (किच्छा पहुंचे भाजपा अल्पसंख्यक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी)-(भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने…
लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव संपन्न, चुन लिए गए अध्यक्ष और महामंत्री…
ख़बर शेयर करें -लालकुआं-प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न हो गया है अध्यक्ष और महामंत्री चुन लिए गए हैं।…
स्वास्थ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी श्री महेश चन्द्र जोशी जी के निर्देशानुसार विकास भवन के समस्त अधिकारियों एवं…
