हरिद्वार (वंदना गुप्ता) करोना काल में हर तरफ अजीब सा माहौल है श्मशान घाट लाशों से भरे पड़े हैं ऐसे में अब श्मशान घाटों पर भी पैकेज सिस्टम लागू हो गया है जी हां यह बात बिल्कुल सोलह आने सच है हरिद्वार के चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पर एक मुर्दे को जलाने का पूरा पैकेज सिस्टम बनाया गया है जिसमें 3600 रुपए में शव को जलाने से लेकर तमाम अन्य क्रिया करवाई जा रही है हरिद्वार के चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पर मुर्दे की लकड़ी मृत शरीर के लिए पंडित राल देसी घी नाई सहित अन्य तमाम सुविधाएं एक पैकेज में मिल रही है श्मशान घाट की व्यवस्था संभालने वाले मान सिंह का कहना है कि यहां पर सब संस्कार करने वाले लोगों को एक ही जगह पर सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं कई बार ऐसा भी होता है कि लोग शव को जलता हुआ छोड़ जाते हैं जबकि इस वक्त ज्यादातर बॉडी कोरोना वायरस की आ रही हैं जिनको जलने में अधिक लकड़ियां लग रही है लेकिन हम दोबारा किसी से पैसे नहीं मांगते और जब तक मृत शरीर अस्थि में तब्दील ना जाए तब तक जितनी भी लकड़ियां लगे हम इतने ही पैसे में लगाते है इनका कहना है कि इस वक्त महामारी के दौर में अधिक शव आ रहे हैं कोरोना के ही अगर बात करें तो रोज लगभग 8 से 10 शवों का अंतिम संस्कार यहां पर हो रहा है और अलग-अलग जगहों से आने वाले शवो की संख्या अलग है धर्म नगरी हरिद्वार में कोरोना महामारी के कारण हरिद्वार के साथ-साथ कई पड़ोसी राज्य से भी मृतकों के शव को हरिद्वार लाकर श्मशान घाट पर जलाया जा रहा है इसको लेकर हरिद्वार चंडी घाट श्मशान घाट द्वारा चिता को जलाने के लिए पैकेज की व्यवस्था की गई है और इसमें परिवार जनों को हर सुविधाएं दी जा रही है जिसमे शव को जलाने से लेकर तमाम अन्य क्रिया करवाई जा रही है
Related Posts
रजिस्ट्रार कार्यालय हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर ने की छापेमारी,लगाई फटकार…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज रजिस्ट्रार ऑफिस में औचक छापेमारी की है,…
नहीं रहें भारत के सर्वप्रथम सीडीएस बिपिन रावत,, हैलीकॉप्टर दुर्घटना में पत्नी मधुलिका सहित 13 की मौत
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर (एम सलीम खान) (तमिलनाडु के नीलगिरी कोयंबटूर के बीच कुन्नूर हुआं हादसा) -(देश भर में शौक…
पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा पुरानी पेंशन बहाली हेतु किया गया मुख्यमंत्री आवास घेराव…..
ख़बर शेयर करें -देहरादून- राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा द्वारा आज पुरानी पेंशन बहाली हेतु मुख्यमंत्री आवास घेराव किया…
