हरिद्वार (वंदना गुप्ता) हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों का निकलना लगातार जारी है हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र अंतर्गत जगजीतपुर क्षेत्र में देर रात गुलदार की दस्तक से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया जगजीतपुर क्षेत्र के मातृ सदन आश्रम रोड पर स्थित एक मकान की छत पर गुलदार आ गया गुलदार के आने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया लोगों द्वारा छत पर बैठे गुलदार का वीडियो बनाया गया और वन विभाग को इसकी सूचना दी गई हरिद्वार जिले में कोरोना कर्फ्यू के कारण लोग घरों में हैं मगर घरों में भी लोग अब दहशत में जीने को मजबूर है क्योंकि हरिद्वार के कई क्षेत्रों में जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में आ रहे हैं वन विभाग इन जंगली जानवरों को रिहायशी इलाकों में आने से रोकने में नाकाम साबित हो रहा है कल लालढांग क्षेत्र में जंगली हाथी द्वारा 2 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था तो वहीं देर रात कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर मैं रिहा इस इलाके में गुलदार के आने से हड़कंप मच गया गनीमत रही कि गुलदार ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया गुलदार के रिहायशी इलाके में आने से स्थानीय निवासी डर के साए में जीने को मजबूर है जंगली जानवरों को रिहायशी इलाकों में आने से रोकने के वन विभाग द्वारा लाख दावे किए जाते हैं मगर वन विभाग के दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं और जंगली जानवर बेरोकटोक रिहायशी इलाकों में आ रहे हैं अब देखना होगा वन विभाग द्वारा जंगली जानवरों को रिहायशी इलाकों में आने से रोकने के लिए क्या इंतजाम किए जाते हैं
Related Posts
पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार…..
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त…
ट्रक की टक्कर से कुचलकर आढ़ती की मौत,पुलिस ने ट्रक को लिया कब्जे में
ख़बर शेयर करें -काशीपुर (सुनील शर्मा) सड़क दुर्घटना में आढ़ती की दर्दनाक मौत हो गयी। हादसा उस वक़्त हुआ जब…
आदर्श आचार संहिता का पालन करने व आगामी त्योहार होली एवं रमजान को सद्भावना के साथ मनाने हेतु की गई पीस कमेटी की मीटिंग…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- डॉ0 मंजुनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर महोदय द्वारा जनपद के समस्त थानाध्यक्षों को…
