हल्द्वानी – (जफर अंसारी) विधानसभा चुनाव 2022 के नजदीक आते ही उत्तराखंड बीजेपी में भूचाल आ गया है. पार्टी के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के सामूहिक इस्तीफे के बाद हड़कंप मचा हुआ है. चुनाव से ठीक पहले पार्टी में आंतरिक कलह राजनीतिक रूप से भाजपा को नुकसान पहुंचाएगा. इस इस्तीफे के पीछे अटकलों का बाजार गर्म है. बीजेपी का कोई भी नेता स्पष्ट रूप से कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं .बता दें कि हल्द्वानी नगर मंडल के अध्यक्ष नवीन पंत, महामंत्री दीक्षांत टंडन और कोषाध्यक्ष उमेश सैनी ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट को अपना इस्तीफा सौंपा है. हालांकि, इस्तीफे में कोई कारण नहीं बताया गया है. नवीन पंत का कहना है कि इस मामले को लेकर बहुत जल्द मीडिया से बात करेंगे और अपना पक्ष रखेंगे. फिलहाल, बीजेपी के तीन महत्वपूर्ण पदाधिकारियों को इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में सियासी हलचल तेज हो गई.
Related Posts
काशीपुर स्टेडियम एंव रानीखेत के मध्य खेला गया, जिसमें काशीपुर स्टेडियम ने 2-0 से जीत की दर्ज…..
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- खेल निदेशालय उत्तराखण्ड, देहरादून के तत्वधान मे जिला कीड़ा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल के सौजन्य से शशिधर…
उद्यान फार्म का अस्तित्व नहीं होगा समाप्तः विकास शर्मा
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा रूद्रपुर में नैनीताल रोड पर स्थित उद्यान फार्म का…
उत्तराखंड 2022 विधानसभा चुनाव की आहट शुरू, एसडीएम ने किया बूथ स्थलों का निरीक्षण
ख़बर शेयर करें -लालकुआं – (जफर अंसारी) उत्तराखंड प्रदेश में आगामी 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं जिनकी आहट अभी…
