हल्द्वानी- तिकोनिया से केमू स्टेशन तक बन रही नाली निर्माण का काम रोक दिया गया है। इसकी वजह दुकानों के बाहर जगह न होना बताया गया है। लोनिवि रोडवेज स्टेशन के पास तक नाली बना चुका है। लोनिवि के ईई अशोक कुमार ने बताया कि अब नाली निर्माण के लिए पर्याप्त जगह की उपलब्धता को लेकर प्रशासन को पत्र भेज संयुक्त निरीक्षण का अनुरोध किया है। आज नगर निगम व प्रशासन की टीम स्थलीय निरीक्षण कर सकती है। मालूम हो कि रोडवेज स्टेशन के पास से केमू स्टेशन तक फुटपाथ पर हुए कब्जे के कारण नाली निर्माण नहीं हो पा रहा है।
Related Posts
उत्तराखंड पुलिस को निर्देश:गंभीर अपराधों की जांच में देरी पर होगी थाने से कप्तान तक की जवाबदेही ,डीजीपी ने तय की नई रूपरेखा
ख़बर शेयर करें -डीजीपी दीपम सेठ की अध्यक्षता में राज्यव्यापी समीक्षा बैठक गंभीर अपराधों की विवेचना में गुणवत्ता, पारदर्शिता और…
बड़ी खबर मंजूनाथ टीसी को मिली एस एस पी ऊधम सिंह नगर की जिम्मेदारी
ख़बर शेयर करें – आदर्श आचार संहिता की सम्पत्ति के बाद शासन ने किया आदेश जारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर…
जिले में बाहरी लोगों का शत-प्रतिशत सत्यापन कर अपात्रों के कार्ड होंगे निरस्त : जिलाधिकारी….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जनपद में रह रहे बाहरी लोगों का शतप्रतिशत सत्यापन करने…
