रुद्रपुर (एम् सलीम खान) (थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र का मामला)-(ट्रांजिट कैंप पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप) रुद्रपुर शहर के थाना ट्रांजिट कैंप की पुलिस फिर एक बार सवालों के घेरे में है। यहां एक दुष्कर्म पीड़ित किशोर ने तेजाब पीकर जान देने की कोशिश की है। किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस पर मामले में आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने नाराज़ एक नाबालिग लड़की ने तेजाब गटक लिया। किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजन ने दरवाजा तोड़ नाबालिक लड़की को बाहर निकाला और उसे जिला अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने कमरा बंद कर तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने अफरा तफरी में कमरें का दरवाजा तोडा और अनन फनन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने किशोरी का उपचार शुरू करना शुरू कर दिया है। खबर के मुताबिक नाबालिग को वही के रहने वाले एक युवक ने बहला-फुसलाकर कही ले गया था। पुलिस ने कुछ दिनों पहले किशोरी को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया था। परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं नहीं की। इससे किशोरी मानसिक तनाव में थी। शनिवार देर शाम को तनाव के कारण किशोरी ने कमरें का दरवाजा बंद करके तेजाब पी लिया।जब उसके चीखने चिलाने की आवाज हुई तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इधर ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पूर्व में ही मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। जल्द ही आरोपी युवक की गिरफ्त में होगा।
Related Posts
हल्द्वानी- मेयर के निर्वाचन को कोर्ट में मिली चुनौती, रिटर्निंग ऑफिसर, शहरी विकास समेत प्रत्याशियों को नोटिस जारी……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- हल्द्वानी नगर निगम में आज मेयर गजराज सिंह बिष्ट और 60 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह…
काशीपुर पुलिस ने मानवता की नज़र की पेश युवक के बाल कटवाए और नहला धुला कर नए बस्त्र पहनाए
ख़बर शेयर करें – काशीपुर-(सुनील शर्मा) पुलिस ने मानवता की नजीर पेश की है मामला काशीपुर कोतवाली क्षेत्र का है…
तहसील एक बार फिर आई एक्शन में,अवैध अतिक्रमण पर फिर चला सरकारी पंजा….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-आपको बता दें रुद्रपुर प्रीत विहार में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन पूरी तरीके से सत्य नजर आ…
