हिंदू धर्म का सर्वश्रेष्ठ  पुराण है, श्रीमद् भागवत कथा पुराण – मीना शर्मा

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर– (एम.सलीम खान) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा पुराण हिंदू धर्म के सर्वश्रेष्ठ पुराणों में से एक है और इसके श्रवण मात्र से ही मनुष्य को मोक्ष प्राप्त होता है | मीना शर्मा ने कहा कि बच्चों को भी हिंदू धर्म के ग्रंथों के बारे में विस्तार से बताना चाहिए क्योंकि इससे हमारी संस्कृति, सभ्यता और संस्कार मजबूत होते हैं | मीना शर्मा मंगलवार को शाम ग्राम मकरंदपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रही और जनसमुदाय को संबोधित किया | आयोजकों ने मीना शर्मा का स्वागत किया | इस अवसर पर कथा व्यास संत कृष्ण दास ने सुंदर कथा का वर्णन किया | श्रीमद् भागवत कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित रहे | वहां उपस्थित प्रमुख लोगों में पूर्व प्रधान आसित वाला, डॉ प्रदीप राय, देवाशीष राय, शिवपद गोलदार, आशुतोष राय, ग्राम प्रधान संजीत विश्वास, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मन्नू चौधरी, नित्यानंद मंडल, लक्ष्मी राय, केशव पाइक, शुभंकर, अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग भी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *