6.70 ग्राम स्मैक सहित 01 स्मैक तस्कर को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी-(ज़ुबैर आलम) पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल स्तर पर लगातार चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत नन्दन सिंह रावत थानाध्यक्ष- कालाढूंगी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था/ कानून व्यवस्था/ यातायात व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम चेकिंग के दौरान लाल मिट्टी बैण्ड के पास से एक तस्कर

 

नवीन सिंह रावत पुत्र दीवान सिंह रावत निवासी वार्ड नं0-1 डाकबंगला थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल उम्र-20 वर्ष को 6.70 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया । तस्कर के विरुद्ध थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल में एनडीपीएस की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *