उत्तराखंड पुलिस एप से आप भी कर सकते है ट्रैफिक नियमो का उलंघन करने वालो का चलान…..

ख़बर शेयर करें -

सम्मानित नागरिकों से यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने में सहयोग करने की अपील की……..

हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) जनपद नैनीताल में पंकज भटट, एस0एस0पी0 नैनीताल के निर्देशानुसार 33 वे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सम्मानित नागरिकों से जनपद की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने में सहयोग करने की अपील की वही मंगल पड़ाव स्थित ऑटो चालक एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा सप्ताह एवं

 

उत्तराखंड पुलिस एप के ट्रैफिक एप, आई एप की जानकारी दी वही राकेश मेहरा, प्रभारी निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस एप के ट्रैफिक आई एप के माध्यम से जनता द्वारा भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान किया जा सकता है

 

जिसके लिए आप को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वाले की एक फोटो और गाड़ी का नंबर सहित फोटो खींचकर ऐप में भेजनी होगी जिससे सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा में आप भी सहयोग कर सकते हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *