पूर्व विधायक ठुकराल ने समर्थकों का जताया आभार…

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-(एम् सलीम खान) निवर्तमान विधायक राजकुमार ठुकराल ने संजय नगर खुदीराम बोस नगर कॉलोनी में समर्थकों के बीच में पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया। ठुकराल ने कहा कि समर्थकों ने उनके साथ चुनाव में कंधे से कंधा मिलाकर जो सहयोग दिया उसे वह जीवन पर्यंत नहीं भुला पायेंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बेशक धनबल की जीत हुई है लेकिन हमारा मनोबल नहीं गिरा है।

 

हम चुनाव जरूर हारे हैं लेकिन हमारा हाैंसला अभी मजबूत है।  ठुकराल ने कहा कि जनता के हक के लिए पहले भी उन्होंने संघर्ष किया था आगे भी उनका संघर्ष जारी रहेगा। जनता की आवाज को कुचलने की कोशिश करने वालों के खिलाफ वह खुलकर संघर्ष करेंगे। क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए कितना भी बड़ा संघर्ष करना पड़े उसके लिए वह कभी भी पीछे नहीं हटेंगे।  ठुकराल ने कहा जनादेश को वह सहर्ष स्वीकार करते हैं और जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

 

इस अवसर पर रमेन विश्वास, रवि सरकार, दिलीप बख्शी, मंतोष, मधु ढाली, मोदान, मुकेश, पालू, अजय सिंह, हुकुम सिंह, कमल, दीपक, महादेव, विशाल शिकारी, दुर्गा, चोपला,बीना, लक्ष्मी, सरस्वती,सुमन, तरूण गाईन,मंगल गाईन, विमल,गोपाल,देवरानी, कविता सरकार,पूनम, सुराज,तुषार,पांची सरकार, कंचन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *