पत्रकारों से रुबरु हुए नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी..

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) जिले के नवनियुक्त एसएससी डॉ मंजूनाथ टीसी द्वारा प्रेस वार्ता की गई। प्रेस वार्ता के दौरान द्वारा पत्रकार बंधुओं के सवालों के जवाब दिए गए व उनकी सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया। द्वारा बताया गया कि थानाध्यक्षों को केवल केस वर्कआउट ही नहीं एक्सीडेंट कम करने में भी सहयोग करना होगा।

नो एंट्री रात्रि 10 बजे तक लागू होगी। प्रभावी पुलिसिंग कर बॉर्डर पर होने वाले अपराधों की रोकथाम की जाएगी। इंटरस्टेट क्राइम की रोकथाम हेतु ड्रग्स अवेयरनेस चलाये जाएंगे।एनएच, सिडकुल व पुलिस मिलकर अन्य लोगों के साथ यातायात सुचारू रूप से चलाएं।

 

हनी ट्रैप व महिला संबंधी अपराधों के लिए थाना व एसओजी स्तर पर स्पेशल ड्राइव चलाए जाएंगे। होली में थाने स्तर पर कार्रवाई कर सकुशल व शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त व्यापार मंडल व अन्य संगठनों द्वारा एसएसपी महोदय को नवनियुक्ति पर बधाई दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *