लालकुआं (जफ़र अंसारी) वन क्षेत्राधिकारी डौली रेंज, लालकुआ के नेतृत्व में दिनांक 17 फरवरी 2021 को प्रातः लगभग 3.30 बजे डौली रेंज लालकुआ की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर लालकुआ – किच्छा NH पर एक ट्रक आयशर रेजिस्ट्रेशन नंबर UP 25 CT 7583 सेमल प्रजाति चिरान लकड़ी का अवैध अभिवहन करने पर पकड़ कर अपने क़ब्ज़े में ले लिया। रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी संदीप कुमार तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया के दिशा निर्देशों में वन उपज के अवैध पातन/ खनन/ अभिवहन के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है।उन्होंने बताया कि उक्त वाहन द्वारा यूकेलिपटस के बल्लियों के रमन्ने की आड़ में सेमल के चिरान को बल्लियों के नीचे छिपा कर उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड लाया जा रहा था। प्रकरण की सघनता से जांच की जा रही है प्राथमिक रुप से IFA 1927 की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है।टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी ,वन दरोगा शिव सिंह डांगी, दिनेश पंत, अर्जुन भाकुनी, किशन सुयाल, अमजद खान, श्री सुरेन्द्र अधिकारी आदि थे।
Related Posts
आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी पहुंचे काशीपुर
ख़बर शेयर करें – काशीपुर – (सुनील शर्मा) आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया काशीपुर पहुंचे। काशीपुर…
क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ
ख़बर शेयर करें -देहरादून – (जितेन्द्र सिंह कठैत) ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत क्षेत्र पंचायत सदस्यों का दो दिवसीय क्षमता…
आम आदमी पार्टी ने किया फूल माला पहनाकर पदाधिकारियों का स्वागत ।
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – ( सुनील शार्मा ) आम आदमी पार्टी ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों…
