जरा सी जल्दी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को जीवन की कोई परवाह नहीं…….

ख़बर शेयर करें -

लालकुआँ- लालकुआँ जरा सी जल्दी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों को जीवन की कोई परवाह नहीं है। गौलारोड़ स्थित क्रासिंग पर ट्रेन आने के लिए फाटक बंद होने के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर क्रासिंग पर कर रहे थे। जिसपर आरपीएफ ने अभियान चलाकर बंद क्रासिंग पार करने वाले लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे पुलिस ने बंद रेलवे फाटक पार करने वाले 8 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनको न्यायालय में पेश किया गया।

 

इस कार्यवाई से लोगों में हडकंप मचा हुआ है। बताते चले कि लालकुआँ गोलारोड़ स्थित रेलवे क्रासिंग बंद होने के बावजूद बाइक चालक वाहनों को आड़ा तिरछा झुकाकर निकालकर ट्रैक पार करते हैं। ट्रेन स्टेशन पर खड़ी होने पर भी यह सिलसिला बंद नहीं होता है। इसी बीच आज पैसेंजर ट्रेन आने के दौरान कुछ लोग रेलवे क्रासिंग क्रास कर रहे थे।जिसकी सूचना रेलवे कर्मचारियों द्वारा रेलवे पुलिस को दी गई जिसपर रेलवे पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर बंद रेलवे क्रासिंग से गुजरने वाली 8 बाइकों को पकडा़ है।

 

जिन्हें न्यायालय पेश किया गया। इस कार्यवाई से लोगों में हडकंप मचा हुआ है। वही पुलिस टीम में मुख्य रूप से आरपीएफ इंस्पेक्टर तरूण वर्मा, उपनिरीक्षक नारायण सिंह, कांस्टेबल दुर्गेश, तथा धर्मेन्द्र सिंह मौजूद रहे। इधर आरपीएफ इंस्पेक्टर तरूण वर्मा ने कहा कि रेलवे नियम कानूनों का उलंघन किसी किमत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां अभियान निरतंर आगे भी चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *