ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग मार्गएनएच-58 पर गूलर के पास आलवेदर रोड के तहत एक 20 मीटर लंबी पुलिया का निर्माण चल रहा है। शाम को पुलिया का लेंटर पड़ रहा था। करीब साढ़े 6 बजे पुलिया गिर गई। मौके पर काम कर रहे 14 मजदूर पुलिया के मलबे में दब गए। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने सभी घायलों को मलबे से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस से ऋषिकेश भेज दिया है। एसडीएम नरेंद्र नगर वदंना वर्मा ने बताया कि मौके पर राहत एवं बचाव का कार्य चल रहा है। अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। टिहरी की जिलाधिकारी इवा अशीष श्रीवास्वत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी। 14 घायलों को 108 एंबुलेंस से ऋषिकेश भेजा गया, जहां 4 घायलों की स्थिति ज्यादा खराब होने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है।
Related Posts
नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21.45 ग्राम स्मैक समेत तस्कर गिरफ्तार….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″ को साकार करने के उद्देश्य से प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के…
सीमांत डेवलपमेंट सोसायटी द्वारा किया गया धारचूला विधानसभा क्षेत्र ग्राम शेरा में पौधारोपण का कार्यक्रम……………
ख़बर शेयर करें -पिथौरागढ़-जनपद पिथौरागढ़ से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी मुंसियारी रोड विधानसभा क्षेत्र 42 धारचूला क्षेत्र के अंतर्गत…
युवक की एसटीएच में संदिग्ध मौत, जेल से लाया गया था उपचार के लिए, पत्नी ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप……
ख़बर शेयर करें -जिस्म पर चोट के निशान, हल्द्वानी। नैनीताल की जेल में बंद युवक की संदिग्ध हालत में सुशीला…
