बीते कुछ दिनों से लापता था युवक अचानक मिला युवक का शव,शव मिलने से परिजनों में मच गया कोहराम…

ख़बर शेयर करें -

 

लापता युवक का शव नदी में मिलने से मचा हड़कंप

शव मिलने से परिजनों में मच गया कोहराम

कोसी नदी के फीडर के पास नदी में तैरता हुआ मिला युवक का शव

रामनगर-(उधम सिंह राठौर) रामनगर में 18 मार्च से लापता 37 वर्षीय युवक का शव आज कोसी नदी फीडर के पास मिला, शव मिलने से परिजनों में मचा कोहराम। बता दें कि रामनगर में होली के दिन 18 मार्च से मनोज कश्यप जिसकी उम्र 37 वर्ष थी,

 

वह लापता था, परिजनों ने जिसकी सूचना स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी थी. वही तब से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. वही आज पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव कोसी नदी के फीडर के पास नदी में तैर रहा है, सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक की जांच की गई तो पता लगा कि युवक रामनगर के ही मोतीमहल निवासी मनोज कश्यप है जो 18 मार्च से लापता था.

 

वही उसकी मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। अरुण कुमार सैनी कोतवाल रामनगर ने बताया कि यह युवक 18 मार्च से लापता था और उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया पानी में डूबने की आशंका से इसकी मौत हुई है. वहीं उन्होंने कहा कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *