हल्द्वानी- दमुवाढूंगा क्षेत्र में नौंवी की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत…..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- दमुवाढूंगा क्षेत्र में शनिवार देर रात नौंवी की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा का शव घर में फंदे पर लटका मिला था। काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवखड़ी नीलकंठ कॉलोनी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी रघुनंदन होमगार्ड का जवान है। शनिवार रात रघुनंदन की ड्यूटी एसएसटी टीम के साथ गौलापुल पर थी। पुलिस के अनुसार रात करीब ढाई बजे रघुनंदन की पत्नी ने उन्हें फोन किया और बेटी के फंदे से लटके होने की सूचना दी।

 

आनन-फानन रघुनंदन घर पहुंचा। वहां उनकी बेटी ग्रिल पर दुपट्टे से बने फंदे से लटकी हुई थी। वह बेटी को लेकर तुरंत बेस अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने शगुन (15) को मृत घोषित कर दिया। काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा के अनुसार रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *