भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने फिर एक बार सीएम धामी को सौंपी कमान,समर्थकों में जश्न…

ख़बर शेयर करें -

भाजपा की उत्तराखंड में प्रचंड की जीत का श्रेय धामी को मिला

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद पर धामी की हुई ताजपोशी

 देहरादून-(एम सलीम खान) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को लेकर उस समय सभी अटकलों पर विराम लग गया,जब भाजपा विधायक दल ने सीएम धामी को सदन का नेता चुना। सीएम धामी उत्तराखंड के 12वे मुख्यमंत्री होंगे। केन्द्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल ने सीएम धामी को सदन में अपना नेता चुना। जिसके बाद धामी समर्थकों में जश्न का माहौल पैदा हो गया।

 

सीएम धामी उत्तराखंड के 12 वे मुख्यमंत्री होंगे। विधानसभा चुनावों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद पर असमंजस बरकरार था।जिस पर सोमवार को पूरी तरह विराम लग गया। भाजपा विधायक दल ने सीएम धामी को अपना नेता चुना। सीएम धामी उत्तराखंड के 12 वे मुख्यमंत्री के रूप शपथ लेंगे। उनके शपथग्रहण समारोह की तैयारियों शुरू कर दी गई है। देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शपथ ग्रहण करेंगे।

 

वही उनके पुनः मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा के आला नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने नव नियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। वही प्रोटम स्पीकर के पद पर आसीन बंशीधर भगत को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त गुरमीत सिंह ने सुबह ही शपथ ग्रहण कराई थी। जिसके बाद विधानसभा स्पीकर बंशीधर भगत ने नव निर्वाचित विधायकों को विधानसभा में शपथ ग्रहण कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *